Sunday, August 16, 2009

आज बच्चों की पढाई के लिए कुछ प्रयोग.

आजकल बच्चों की पढाई पहले जितनी सस्ती नहीं रही और उस के साथ ही युग के प्रभाव से लगभग सभी परिवारों में इस बारे बहुत चिंता चल रही है. इसके निवारण के लिए :-
१. रात का दूध पीना बंद कर दें. जिससे आँखों की रोशनी पर कुप्रभाव नहीं होगा. पढाई में अंक प्रतिशत भी बढ जायेगा. दूध यदि पीना हो तो रंग और स्वाद बदल दें.
२. माँ-बाप को चाहिए की पूर्णिमा, अमावास तथा सोमवार को दूध और चावल मंदिर में रखें. इससे विद्यार्थी को उसके परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा.
३. पढाई करते समय और परीक्षा में बैठते समय किसी से कलम (पेन) मांग कर काम न चलावें. अपना ही ख़रीदा हुआ कलम प्रयोग करें. जिसका रेड बर्रेल और गोल्डन कैप हो ऐसा पेन ज्यादा उत्तम है.
४. बच्चा पढ़ते समय उत्तर या पूर्व के कमरे में उत्तर या पूर्व को मुख कर के बैठे तो पढाई में लगातार मन लगेगा.
५. माँ-बाप को चाहिए कि बच्चों को सप्ताह में एक बार अवश्य किसी धर्म स्थान पर लेकर जाएँ, जिससे बच्चों का मन शुद्ध हो और चित पढाई में लगे.
६. अगरकिसी वजह से परीक्षा मैं पेन की जगह पेंसिल का इस्तेमाल करना पढ़े तो ब्लैक बॉडी वाली पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए .
७. स्मरण शक्ति को तेज करने के लिए तथा परीक्षा मैं कम से कम त्रुटियां हों इसके लिए निम्न मन्त्र को बच्चो द्वारा कम से कम ग्यारह बार प्रतिदिन उचारण करवावें '' गुरु गृह पढ़न गए रघुराई,अल्प काल विद्या सब पाई".

No comments:

Post a Comment