आज मैं अपनी पसंद के दो गीत यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ. इन गानों का संगीत बहुत सुखद और मानसिक संतुष्टि देने वाला है. ये गीत आप के मानसिक तनाव को भी दूर करने वाले हैं. मैं संगीत के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं रखता मगर मेरे लिए तो वही संगीत अच्छा है जो कर्णप्रिय और सुखदायक हो. मेरा बसों का कारोबार है. मैं एक ऐसे व्यवसाय से जुडा हुआ हूँ जहाँ बहुत ही ज्यादा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. ऐसे मैं शाम के समय इस तरह के गानों से अपने दिल को बहलाता हूँ, और तब संगीत की उपयोगिता समझ में आती है. आशा करता हूँ के ये गीत आप लोगों को भी बहुत पसंद आयेंगे.
'आमिर ' फिल्म का ये गाना आप को दूसरी दुनिया से जोड़ देता है.
फिल्म 'Life in a Metro' से एक खूबसूरत गीत.
No comments:
Post a Comment